MKUY Online Form (मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना) : अगर आपके घर में भी 0-2 साल का बच्चा है , तो आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतरगर्त मिल सकता है 50 हजार रूपये की धन राशि यह किस तरह से आपके खाते में आएगा जानने के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।
भारत सरकार देश के विकास में महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ाने के लिए हमेसा कोई न कोई नयी योजना लाती रहती है। जिससे की महिलायें जागरूक हों और देश की विकास में अपना अहम् योगदान दे। पहले अक्सर सुना जाता था की जब कोई महिला गर्भवती होती थी तो जैसे पता चलता था की उनके पेट में पल रहा शिशु एक बच्ची है तो उसे गर्भ में ही हत्या करा देते थे। जो की एक बहुत ही बड़ी समस्या थी।
इस समस्या को दूर करने के लिए भी सरकार लगातार काम कर रही है और इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सका है। सरकार इसके लिए हमेसा कई तरह की नई नई योजना ला रही है जिससे को लोगो यह समझाया जा सके की लड़का हो या लड़की सभी को समान अधिकार मिलना चाहिए।
बिहार सरकार ऐसी ही एक योजना लागु की है जिसका नाम “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना” दिया गया है। जिसमे सरकार बच्ची के जन्म लेने पर कुछ पैसे देती है।
MKUY
बिहार के मुख्य मंत्री “नितीश कुमार” के द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं और उनके 2 साल से छोटे बच्चे के लिए एक बहुत ही बड़ा तोहफा दिया जा रहा है, जिसमे बिहार सरकार की तरफ से पचास हजार रूपये की धनराशि मुफ्त में दी जा रही है। जिसके लिए आपको एक ऑनलाइन आवेदन देना होगा जिसके बाद पैसे सीधे आपके बैंक खाते में आ जायेगे। इसे किस तरह से आवेदन करना है और इसके लिए क्या क्या चाहिए जांनने के लिए आगे पढ़ें क्योंकि इस पोस्ट में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में पूरी जानकारी दी गयी है। जिससे की आप आसानी से इस योजना का लाभ ले सकें।
Note :- इस फॉर्म को वही लोग भर सकते हैं जिनका बच्चा/बच्ची किसी निजी (private) अस्पताल या घर में जन्मा है।
MKUY Online Form
MKUY Online Form या मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का आवेदन आप किसी भी सहज वसुधा केंद्र से कर सकते हैं या खुद भी कर सकते हैं।अगर आप खुद से करना चाहते हैं तो जान लें की किस तरह से आवेदन करना है ताकि पैसा सीधा बैंक अकाउंट में आ जाये।
- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना /MKUY Online Form का आवेदन करने के लिए इस ऑफिसियल साइट पर जाना होगा। – http://icdsbih.gov.in/
- जब आप इस साइट पर जायेगे तो आपके सामने एक पेज आएगा जिसमे आपको MKUY घर बैठे ऑनलाइन आवेदन पर क्लीक करना है।
- इसके बाद आपको “ऑनलाइन भरने के प्रपत्र यहाँ क्लीक करें पर क्लीक करना है।” या आप सीधा इस लिंक पर क्लीक कर ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं। – http://icdsonline.bih.nic.in/MKUY/eAccount/CDPO/WDC/Beneficiary/BenEntry.aspx
- जब आप इस लिंक पर क्लीक करेंगे तो आपके सामने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आ जायेगा जिसे आप भर सकते हैं।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का आवेदन कैसे करें ? MKUY Online Form kaise bharen
- MKUY Online Form का आवेदन करने के लिए ऊपर बताये / दिए लिंक पर क्लीक कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की पेज पर जाएँ।
- इसमें जो वित्तीय वर्ष दिया गया है उसे ही सेलेक्ट रहने दें।
- योजना का चुनाव करें। यदि आपका बच्चा 0-1 साल का है तो पहले वाले को चुने और यदि 1-2 साल का है तो दूसरे का चुनाव करें।
- अपने जिला का चुनाव करें।
- परियोजना को चुने।
- क्षेत्र को चुने यदि आप किसी गाँव से हैं तो ग्रामीण अन्यथा शहरी का चुनाव करें।
- आप जिस पंचायत से हैं उसे चुने।
- अपने गाँव को चुने जिस गाँव रहते हैं।
- अपने वार्ड को चुने। (वार्ड – 04)
- वयक्तिगत विवरण में बच्चे माँ आधार नंबर डालें।
- माता का नाम डालें जो आधार कार्ड पर दिया गया हो।
- आंगनवाड़ी केंद्र संख्या को चुने यदि आप नहीं जानते हैं तो आंगनवाड़ी से पता कर सकते हैं।
- शिशु का नाम हिंदी के बड़े अक्षरों में और हिंदी में डालें।
- बच्चे की पिता का नाम हिंदी और अंग्रेजी भरें।
- बच्चे माँ का नाम अंग्रेजी और हिंदी में भरें।
- अपने श्रेणी का चुनाव करें जैसे की अगर आप general हैं तो general को चुने।
- अगर बच्चे जन्म दौरान मृत्यु जाती है तो दिए बॉक्स पर क्लीक कर उसे चेकमार्क कर दें।
- अपना मोबाइल नंबर डालें। और यदि आप टिपणी करना चाहते हैं तो करें अन्यथा इसे खली ही रहने दें।
- MKUY Online Form के बैंक विवरण में बच्चे की माँ का बैंक का खाता संख्या, आई०एफ०एस०सी० [IFSC] कोड को भरें।
- अपने बैंक का चुनाव करें जिस बैंक में खाता खुला है।
- दस्तावेज में बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र यदि है तो दें अन्यथा कोई बात नहीं है लेकिन माँ का बच्चे के साथ एक तस्वीर देना अनिवार्य है। यह तस्वीर .jpg प्रारूप में 200KB तक की होनी चाहिए।
- इस फॉर्म को भरने के बाद इसका प्रिंट निकाल लें।
MKUY Online Form / मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का आवेदन के लिए कौन कौन से कागज होने चाहिए ?
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज का होना अनिवार्य है।
- बच्चे की माँ का आधार कार्ड बना होना चाहिए।
- बच्चे की माँ का किसी भी बैंक में खाता खुला होना चाहिए।
- माँ का बच्चे के साथ तस्वीर होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में कितनी राशि दी जाती है ?
इस योजना के तहत पहली बार माँ बनाने वाली महिला को 5000 रूपये की मदद राशि दी जाती है। इसके अलावे और भी राशि दी जाती है।
समय | दी जाने वाली राशि |
---|---|
कन्या का जन्म होने पर | 2000 रूपये |
एक साल पुरे होने और आधार पंजीकरण होने पर | 1000 रूपये |
कन्या का दो साल पुरे होने पर टीकाकरण के बाद | 2000 रूपये |
प्रति वर्ष वर्ग 1-2 तक पोशाक | 600 रूपये |
प्रति वर्ष वर्ग 3-5 तक पोशाक | 700 रूपये |
प्रति वर्ष वर्ग 6-8 तक पोशाक | 1000 रूपये |
प्रति वर्ष वर्ग 9-12 तक पोशाक | 1500 रूपये |
इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होने पर | 25000 रूपये |
स्नातक उत्तीर्ण करने पर | 50000 रूपये |
thank you to share this information.